{"_id":"5bdb3665bdec2269695d9876","slug":"31541092965-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
schoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय सियरा सांथा में बच्चों को स्वेटर प्रदान किया गया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में पहुंचे बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ठंड का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 103 बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया गया। इस दौरान डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान राम सांवर, रामकेश, पूजा मौर्या, सुमित्रा यादव, मिथलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।