{"_id":"6ae63bfdb4aadbabeb058c35","slug":"walls-in-a-state-of-disrepair-with-padlocks-hanging-here-and-there-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159861-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बदहाली का शिकार आरआरसी दरकी दीवारें तो कहीं लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बदहाली का शिकार आरआरसी दरकी दीवारें तो कहीं लटका ताला
विज्ञापन
ग्राम सभा नौगो में बना आरआरसी सेंटर बदहाल-संवाद
मेंहदावल। गांवों को कचरामुक्त बनाने के लिए बनाए गए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) बदहाली का शिकार हैं। मेंहदावल ब्लॉक में कहीं भवन जर्जर हो रहे हैं तो कहीं निर्माण के बाद से ही ताले लटके हैं। ऐसे में गांवों में कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
ग्राम पंचायत नौगो में पिछले साल लाखों रुपये की लागत से कूड़ा घर बनवाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, केंद्र तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग तक नहीं बनाया गया है। चारों तरफ खेत होने के कारण न तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी वहां पहुंच पाती है और न ही कचरे का निस्तारण हो रहा है।
ग्रामीण संदीप और रियाज का आरोप है कि दो साल पहले बनी पुरानी दीवार के सहारे ही निर्माण कार्य में खानापूर्ति की गई। घटिया ईंट, कम सीमेंट और निम्न गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के इस्तेमाल से पहली ही बरसात में दीवारें दरक गईं। भवन अब गिरने की कगार पर है। े