फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   danger point crossed ghaghra

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा, दहशत में लोग

Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
danger point crossed ghaghra
दूसरी बार लाल निशान को पार किया जलस्तर, - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। रविवार को घाघरा नदी तुकर्वलिया नायक में लाल निशान से दो सेमी ऊपर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी और बांध के बीच बसे गांव के लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। घर छोड़ कर बांध पर शरण लेने वालों के जहां जल्द घर वापसी की उम्मीदों पर पानी फिर गया वही जो लोग अपने घरो पर रहे है वह भी पलायन की तैयारी में जुट गए। एक सप्ताह से बांध पर रह रहे लोगों को प्रशासन अभी तक राहत सामग्री नही दे सका है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि शुरू हुई तो शाम चार बजते बजते नदी का 79.18 से बढ़कर 79.30 मीटर पर पहुंच गया। शनिवार के अपेक्षा रविवार को पानी कम बढ़ा लेकिन खतरे की निशान 79.35 को पार करके शाम चार बजे 79.37 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


पहले से बाढ़ की चपेट में रहे गांव गुनवतिया, चकदहा, भौंवापार, सुअरहा, ढोलबजा, दौलतपुर, सरैया, खरैया, सियाराम अधीन सिंह, कंचनपुर, धमचिया, गायघाट आदि गांव के लोगों की मुश्किले और बढ़ गई। घर से पलायन करके बांध पर शरण लिए सियरकला, गुनवतिया, ढोलबजा और भौंवापार के लोग पानी घटता देख घर लौटने की उम्मीद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर में वृद्धि से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बाढ़ पीड़ित दयाराम, मेवाती, सुरेंद्र, बुधई, सुखदेव, जनार्दन, कैलाश, गोविंद आदि का कहना है कि एक सप्ताह से अधिक समय से घर से पलायन कर बांध पर रह रहे हैं। लेकिन प्रशासन के तरफ से राहत सामग्री मुहैया नहीं कराई गई।


पानी कम होने से उम्मीद थी लेकिन पानी फिर बढ़ रहा है। इससे बांध पर रहना मजबूरी है। सरकार उन्हेें बाढ़ पीड़ित मान ही नहीं रही है और कोई मदद नहीं कर रही है। एसडीएम बाबूराम का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना है। कर्मचारी लगाए गए हैं। जहां जैसी जरूरत होगी वहां वैसी मदद अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed