फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शहर में बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति

शहर में बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 23 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में बांस बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों को कौन कहें शहरी क्षेत्र में भी कई मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के बंजरिया पश्चिमी, औद्योगिक नगर, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने, नेदुला मार्ग सहित विभिन्न मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बांस बल्ली के सहारे की जा रही है। स्थिति यह है कि बांस-बल्ली पर लटके तार इतने नीचे है कि छुट्टा पशु और छोटे-छोटे बच्चों तार के पास आसानी से पहुंच जा रहे हैं। अमर उजाला ने इस संबंध में लोगों से बात की तो उन्होंने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। राम नरायन ने बताया कि बांस-बल्ली के पोल से खतरा बना हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे टहलते हुए लटकते तारों के पास पहुंच जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में विभाग को तत्काल पोल लगवाना चाहिए। मुन्ना पांडेय ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर बांस बल्ली के सहारे लगाए गए तार इतने नीचे है कि कभी भी दुर्घटना हो सकती है। अभी कुछ दिनों पूर्व औद्योगिक नगर मोहल्ले में भैंस की मौत बिजली की चपेट में आने से हो गई थी। विभाग को इस दिशा में गंभीरता बरतने की जरूरत है। रविकांत ने बताया कि शहर में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति समझ से परे हैं। विभाग को इस दिशा में सोचना चाहिए और तत्काल व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाना चाहिए। बब्बू मिश्रा ने बताया कि बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति कतई ठीक नहीं है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed