{"_id":"658db6631e2d066cc108a476","slug":"312-animals-health-checked-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7437-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में 312 पशुओं का इलाज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में 312 पशुओं का इलाज हुआ
Thu, 28 Dec 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो है
पशुपालकों में बांटी गई कृमिनाशक दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरैया। विकास खंड हैंसर बाजार की ग्राम पंचायत तामा में पशु चिकित्सालय हैंसर बाजार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें 312 पशुओं का उपचार किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों में कृमिनाशक दवाएं वितरित की गईं।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निगम ने पशुपालकों को पशु टीकाकरण पशु बीमा, सेक्स सीमन, पशु बांझपन, पशु केसीसी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पशुओं को ठंड से बचने के लिए और खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू, थनैला इत्यादि रोगों बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री अशोक कुमार यादव उर्फ साधु यादव ने कहा कि सरकार पशुपालकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि प्रिंस राय, राधेश्याम राम, उदित, बेचना देवी, शकुंतला देवी, रीता देवी, शंकर, शिव प्रसाद यादव, सुनील कुमार, अमरजीत, इंद्रजीत सिंह, यशवंत कुमार, अरविंद कुमार, रामानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।