{"_id":"607093248ebc3ec86f6c1dd8","slug":"302-employee-found-absent-khalilabad-news-gkp3914418118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : प्रशिक्षण से 302 कर्मी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : प्रशिक्षण से 302 कर्मी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में पंचायत चुनाव को लेकर कार्मिको को प्रशिक्षण देते पीडी प्रमोद कुमार। संवाद न्य
- फोटो : KHALILABAD
पंचायत चुनाव : प्रशिक्षण से 302 कर्मी रहे अनुपस्थित
विकास भवन से प्रशिक्षण केंद्र तक ड्यूटी कटवाने के लिए लगा रहे दौड़
11 अप्रैल तक प्रशिक्षण में हिस्सा लें अनुपस्थित कर्मी, वरना दर्ज होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूूरो
संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के लिए शुक्रवार को एचआर डिग्री कॉलेज में कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन 302 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जबकि ड्यूटी कटवाने के लिए लोग विकास भवन से लेकर प्रशिक्षण केंद्र तक दौड़ लगाते रहे।
प्रशिक्षक पीडी प्रमोद यादव ने बताया कि दो पालियों में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दूसरे दिन 302 कार्मिक अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पीठासीन 72 और दूसरी पाली में पीठासीन 65 लोग अनुपस्थित रहे। जबकि पहली पाली में मतदान अधिकारी प्रथम 14 और दूसरी पाली में मतदान अधिकारी प्रथम 11 लोग अनुपस्थित रहे। इसी तरह पहली पाली में मतदान अधिकारी द्वितीय 12 और दूसरी पाली में मतदान अधिकारी द्वितीय नौ लोग अनुपस्थित रहे। पहली पाली में मतदान अधिकारी तृतीय 59 और दूसरी पाली में मतदान अधिकारी तृतीय 60 लोग अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित रहने वालों में 137 पीठासीन, 25 मतदान अधिकारी प्रथम, 21 मतदान अधिकारी द्वितीय और 119 मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को अनुपस्थित रहने वालों में से 114 लोग उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस जारी किया जा रहा है। ऐसे लोग 11 अप्रैल तक उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें और 14 अप्रैल को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर अवश्य पहुंचें, अन्यथा की दशा में संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चुनाव ड्यूटी कटाने की कोशिश में लोग जुटे हुए हैं। अब तक 225 लोगों ने आवेदन दिया है। इसमें से कुछ लोगों ने पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लग जाने का तर्क दिया है तो किसी ने बीमारी का बहाना बनाया है। चुनाव ड्यूटी अभी किसी की कटी नहीं है। ऐसे में सभी लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, बाद में डीएम की कमेटी स्क्रीनिंग करेगी और वास्तविक तर्क होने पर उनकी ड्यूटी कटने पर विचार होगा। जो लोग प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं, वे लोग शुक्रवार को पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।