{"_id":"64247a884dc4b0eb23097f34","slug":"30-people-banned-in-fear-of-breach-of-peace-khalilabad-news-c-7-1-104701-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधान सहित 30 लोग शांतिभंग की आशंका में पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधान सहित 30 लोग शांतिभंग की आशंका में पाबंद
Wed, 29 Mar 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के शिवबखरी गांव में ओवरहेड टैंक की जमीन को लेकर तनातनी की नौबत आ गई है। इसके मद्देनजर पुलिस ने प्रधान समेत 30 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। गांव की स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है। दूसरी तरफ बुधवार को जल निगम विभाग के लोगों ने विवादित जमीन से हटकर दूसरी जगह निर्माण कराए जाने के लिए मृदा परीक्षण किया।
सोमवार को शिवबखरी गांव में ओवरहेड टैंक बनाए जाने के लिए प्रस्तावित भूमि का चिह्नीकरण करने के लिए राजस्व कर्मी और पुलिस विभाग के लोग गए हुए थे। जिस जमीन को प्रस्तावित किया गया था, उसको गांव के कुछ लोग खलिहान की जमीन बताकर वहां पर निर्माण कराए जाने से मना करने लगे। ऊंची आवाज में बोल रहे युवक को नायब तहसीलदार अपनी गाड़ी में बैठा कर जब धनघटा की तरफ रवाना हुए तो गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने मौके पर मौजूद लेखपाल और एक सिपाही को रोक लिया।। लोगों ने कहा कि जब नायब तहसीलदार पकड़े गए युवक को छोड़ेंगे, तब लेखपाल और सिपाही को जाने दिया जाएगा।
स्थिति की जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार ने युवक को छोड़ दिया। उसके बाद लेखपाल और सिपाही को लोगों ने जाने दिए। तभी से गांव में दो पक्षों के बीच तनातनी बनी है। हालांकि, बुधवार को जल निगम विभाग के कर्मियों ने शिव बखरी गांव में जाकर विवादित जमीन को छोड़कर दूसरी जगह ओवरहेड टैंक बनाए जाने के लिए मृदा परीक्षण किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल ने बताया कि शिवबखरी में विवादित जमीन को छोड़कर दूसरी जगह परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
यदि शुद्ध पानी उस जगह पर मिल जाता है तो ओवरहेड टैंक का निर्माण निर्विवादित जमीन पर कराया जाएगा। पौली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिवबखरी गांव में उपजे विवाद के मद्देनजर एक पक्ष से ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र यादव और दूसरे पक्ष से अनिल कुमार समेत दोनों पक्ष के 30 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। इसके बावजूद, पुलिस कड़ी नजर रख रही है। कानून को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।