{"_id":"5fc7bd748ebc3ec5ee58d86e","slug":"3-taken-custody-from-pickup-khalilabad-news-gkp37536438","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप सवार तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप सवार तीन संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
पिकअप सवार तीन संदिग्ध हिरासत में
पशु चुराने की नीयत से जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस ने मंगलवार की देर रात कस्बे के उत्तर चौराहे पर हरिहरपुर मार्ग ब्लॉक कर पिकअप को कब्जे में लेते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध क्षेत्र में पशु चुराने की नीयत से जा रहे थे। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से मना कर रही है। पुलिस के सहयोग के लिए कुछ युवक भी डटे रहे।
मंगलवार की देर रात एसओ प्रदीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पिकअप से हरिहरपुर मार्ग होते हुए महुली की तरफ आ रहे हैं। हरकत में आई पुलिस तुरंत महुली उत्तर चौराहे पर पहुंच गई। चौराहे के हरिहरपुर मार्ग को डीसीएम, ट्रॉली व कार के अलावा अन्य संसाधनों से जाम कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने सहयोग के लिए कुछ युवकों को भी बुला लिया। इसी दौरान एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। सामने सड़क बंद व पुलिसकर्मियों को खड़े देखकर चालक ने पिकअप को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोर्चा लिए पुलिसकर्मियों व नवयुवकों ने दौड़कर तीन संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए संदिग्ध जानवर चुराने की फिराक में जा रहे थे। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से अभी इन्कार कर रही है।