{"_id":"67c9ec2c60f6b86195081774","slug":"29-students-selected-in-inspire-award-scheme-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-129543-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 29 छात्र इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 29 छात्र इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित
विज्ञापन
मेंहदावल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जनपद में 29 छात्र चयनित हुए हैं। मेंहदावल से नौ समेत तहसील से 12 छात्र चयनित हुए हैं।
बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में अब 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी और विदेश यात्रा भी कराई जाएगी। योजना के लिए ई-एमआईएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 6 से 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। चयनित सभी छात्रों के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये डीबीटी के जरिए जमा कराए जाएंगे। इंस्पायर अवार्ड में पुरस्कार के साथ चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। यह विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है। चयनित बच्चों में कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर के पुनीत चौधरी, जमोहरा की अर्चना व कन्या मेंहदावल की मुस्कान के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़या ठाठर की साधना और जब्बार के कमलेश गीता, डीएवी इंटर कॉलेज के शिवांशु यादव, खलीलुल्लाह और हर्षित उपाध्याय, राजकीय इंटर कॉलेज परसा पांडेय की प्रिया पांडेय समेत नौ बच्चे सफल हुए हैं।