फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   26 Missile Rubella campaign to be run

26 से चलेगगा मिजिल्स रूबेला अभियान

Wed, 14 Nov 2018 11:56 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Wed, 14 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
26 Missile Rubella campaign to be run
26 से चलेगगा मिजिल्स रूबेला अभियान - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के 655849 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 248 एएनएम, 1688 आशा व 1510 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए 73 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।  
विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले की कुल जनसंख्या के 33 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराया जाना है। इसमें 70 प्रतिशत का लक्ष्य स्कूल टीकाकरण का रखा गया है। यह अभियान पांच सप्ताह तक चलेगा। पहले सप्ताह में स्कूल में कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद दो सप्ताह ग्राम एवं सुदूर क्षेत्रों में अभियान चलेगा। आखिरी सप्ताह में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। जिले में 95 प्रतिशत से ऊपर लक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण कराया जाना है।  अभियान के प्रभारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जनपद व ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कराया गया है। साथ ही धर्मगुरुओं को भी इससे जोड़ा गया है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. कपिल मुनि मिश्रा, डॉ. जलज खरे, बिलाल अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed