फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2.46 lakh hacked

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाए 2.46 लाख रुपये

Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
2.46 lakh hacked
कोतवाली क्षेत्र के सतौहा गांव का निवासी है पीड़ित
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर मामले में दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सतौहा माधोपुर निवासी एक पीड़ित के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 2.46 लाख रुपये उड़ा दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जनपद के तमाम लोग साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं। पुलिस व अन्य के द्वारा तमाम जागरूकता भी उन्हें साइबर अपराधियों से नहीं बचा पा रही है। कई तरह का प्रलोभन देकर फोन और अन्य माध्यम से साइबर अपराधी अपने झांसे में लेते हैं। इसके बाद उनका बैंक खाता धीरे-धीरे खाली कर देते हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने कोतवाली क्षेत्र के सतौहा माधोपुर निवासी विनय कुमार चौधरी को अपना शिकार बनाया। पीड़ित के अनुसार साइबर फ्राॅड करने वाले अज्ञात लोगों ने अलग-अलग तिथियों में उनके बैंक खाते से अपने बैंक खाते में 2.46 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि सतौहा निवासी विनय कुमार के प्रार्थनापत्र पर साइबर फ्राॅड के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर अपराधियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed