फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   243 headmasters warned over enrollment of less than 50 percent.

Sant Kabir Nagar News: 50 प्रतिशत से कम नामांकन पर 243 प्रधानाध्यापकों को चेतावनी

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
243 headmasters warned over enrollment of less than 50 percent.
संतकबीरनगर। जिले में संचालित 1246 परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन प्रगति समीक्षा में 2433 विद्यालयों में कक्षा-एक में प्रेरणा पोर्टल तुलना में यू-डायस 2026-27 में 50 प्रतिशत कम नामांकन दर्ज पाया गया है। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को दो दिन के भीतर विसंगति दूर करने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि यू-डायस पोर्टल 2026-27 के तहत विद्यालयों के स्कूल प्रोफाइल एंड फैसिलिटी, टीचर व स्टूडेंट मॉड्यूल संबंधित सभी आवश्यक गतिविधियां 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जानी है। सोमवार ऑनलाइन रिपोर्ट समीक्षा में 243 विद्यालयों द्वारा कक्षा-एक में प्रेरणा पोर्टल की तुलना में यू-डायस 2026-27 में 50 प्रतिशत से भी कम नामांकन दर्ज किया गया है। इसमें से 58 पर तो यू-डायस पोर्टल पर छात्र संख्या शून्य दिखाई गई है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों को बार-बार विभिन्न पत्रों के माध्यम से निर्देशित किए जाने के बावजूद भी नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या का विवरण यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। यह स्थिति उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कार्य में शिथिलता और घोर लापरवाही को दर्शाती है। इस अनुशासनहीनता पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को तीन दिन के भीतर अंतिम अवसर देते हुए विद्यालय के यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक के विद्यार्थियों का नामांकन, प्रेरणा पोर्टल के आंकड़ों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed