फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 positive found in santkabirnagar

बाहर से आए 22 लोग मिले पॉजिटिव

Fri, 02 Apr 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
22 positive found in santkabirnagar
बाहर से आए 22 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

63 जगह बना कंटेनमेंट जोन, लगातार मरीजों के बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा सकते में
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को जहां छह मरीज मिले थे, वहीं, शुक्रवार को 22 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी लोग दूसरे प्रांतों से आए हुए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 63 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बना दिया है। स्वास्थ्य महकमा लगातार बाहर से आने वाले यात्रियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, पिछले 22 मार्च से जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों में ज्यादातर लोग प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले में लगातार बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। शुक्रवार को 22 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसमें आठ मरीज एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों की संख्या मिलने पर उनके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिले में 63 कंटेेनमेंट जोन बने हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वे पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच करा लें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

अब तक 3569 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संतकबीरनगर। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के 22 मरीज मिले हैं। इनमें आठ एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 1563 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3569 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 3445 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 80 एक्टिव केस हैं। 1186 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed