फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   22 hundred students will be enrolled in private schools

Sant Kabir Nagar News: 22 सौ छात्रों को निजी स्कूलों में होगा नामांकन

Sun, 23 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
22 hundred students will be enrolled in private schools
संतकबीरनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दो चरणों में चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में इसी माह निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीनों चरणों में चयनित बच्चों के आवंटित स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र भेज दिया है। ऐसे में निजी स्कूलों की ओर से अगर बच्चों को बिना प्रवेश दिए लौटाया जाता है तो आरटीई अधिनियम के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाया जाना है। आरटीई के तहत नए सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए इस बार पहले चरण में 1 से 19 दिसंबर और दूसरे चरण में एक से 19 जनवरी और तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक तक आवेदन लिए गए थे। कुल 2200 बच्चों का चयन कर स्कूल अलॉट किया गया है। जिन स्कूलों में बच्चों का प्रवेश होना है, उनके प्रबंधकों को बीएसए ने पत्र भेजकर जानकारी भी दे दी है। यदि किसी बच्चे का प्रवेश लेने से स्कूल मना करता है तो विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौथे चरण में भी 650 आवेदन आ चुके है। उसकी भी सूची तैयार हो गई है। डीसी रजशीन वैद्यनाथ ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीन चरणों में चयनित जिले के 2200 छात्रों का नामांकन निजी स्कूलों में कराया जाएगा। इसकी तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। इन स्कूलों में नामांकित छात्रों को निशुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed