{"_id":"693c5f79e7761db0ce0a984f","slug":"217-couples-tied-the-knot-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142710-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दांपत्य बंधन में बंधे 217 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दांपत्य बंधन में बंधे 217 जोड़े
विज्ञापन
विवाह समारोह में मौजूद जोड़।
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को सियरा सांथा स्थित एक मैरेज हाल में 217 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। इसमें 208 हिंदू और नौ मुस्लिम दांपत्य सूत्र में बंधे। नवयुगलों को लैंगिंक समानता की शपथ दिलाई गई।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आज बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव से हर गरीब की बेटियों की शादी संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की आकांक्षाओं को पूरी करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी पैदा होने से लेकर शादी होने तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं वहन कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी करवाना है जो शादी का खर्च स्वयं नही उठा सकते। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा गरीब लड़कियों की शादी के लिए सबसे अच्छी पहल है और अब कोई भी गरीब परिवार अपने लड़की की शादी को लेकर खुद पर बोझ नही महसूस करेगा, क्योंकि इसमें शादी का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और देश के नागरिकों को समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलियों के माध्यम से सीधा लाभार्थी तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने सभी वर पक्ष, वधू पक्ष के संबंधियाें व विवाह सूत्र में बंधने वाले सभी नवयुगलों को उनके सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वचन दिया।उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 217 जोड़ो का जिसमें 208 जोड़ों का हिंदू धर्म की परम्परा एवं धार्मिक रीति रिवाज के साथ गायत्री परिवार के विद्वान आचार्य पंडितों के द्वारा संपन्न कराया गया और नौ जोड़े का मुस्लिम धर्म की परंपरा के अनुसार, मौलवी, काजी द्वारा निकाह कराया गया। उपहार स्वरूप लड़की शासन से निर्धारित धनराशि सहित पायल, बिछिया, बर्तन सेट, वर-वधू को कपड़ा, अटैची, गैस चूल्हा आदि दिया गया।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, विजयंत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, महेंद्र कुमार, गरिमा पांडेय, सीडीपीओ खलीलाबाद छवि शर्मा आदि मौजूद रहे।