फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अपराजिता मुहिम के तहत निकली जागरूकता रैली

अपराजिता मुहिम के तहत निकली जागरूकता रैली

Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता मुहिम के तहत निकली जागरूकता रैली
अच्छी सरकार चाहिए तो मतदान करें महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के मैदान से निकली मतदाता जागरूकता रैली
बच्चों-शिक्षकों ने नारी सशक्तिकरण और मतदाता जागरूकता की शपथ ली
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव लोकतंत्र का महा उत्सव है। इसमें सबकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। महिलाओं को विशेष रूप से अच्छी सरकार चुनने का प्रयत्न करना होगा। जब तक सभी मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे तब तक न तो अच्छी सरकार चुनी जाएगी और न ही आदर्श लोकतंत्र का सपना पूरा होगा। ये बातें डीएम रवीश गुप्ता ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के मैदान से अमर उजाला की मुहिम अपराजिता के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
डीएम ने कहा कि बच्चों की बातों का माता-पिता और वरिष्ठ लोगों पर अच्छा असर पड़ता है। इसलिए बच्चे मतदान के लिए घर के जिम्मेदारों को प्रेरित करें। इसके बाद डीएम ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सीएचसी, तहसील, गोला बाजार होते हुए मुखलिसपुर चौराहे पर पहुंची और वहां से वापस आकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद बच्चों और शिक्षकों ने नारी गरिमा की सुरक्षा, संवेदनशीलता और मतदाता जागरूकता की शपथ ली। रैली में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, प्राथमिक स्कूल गोला रगड़गंज, मॉडल प्राइमरी स्कूल द्वितीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद, गन्ना विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद के बच्चे शामिल रहे। इस दौरान डीआईओएस शिवकुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार, बीईओ खलीलाबाद प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, धीरेंद्र चंद, कोतवाल प्रदीप सिंह, टीएसआई राजेंद्र यादव, प्रधानाध्यापिका सुभद्रा सिंह, अभिषेक, अमरेश चौधरी, इंद्रेश पांडेय, शारदेंदु पांडेय, सौम्या गुप्ता, रमेश कुमार, वार्डेन प्रतिभा सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिकार के प्रति जागरूक नहीं महिलाएं
शोभा सिंह राठौर ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में बदलाव के लिए जागरूकता ही एकमात्र विकल्प है। कानून तो हैं, लेकिन न तो लोग उनका पालन करते हैं और न ही महिलाएं अधिकार के प्रति जागरूक हैं। ऐसे अभियान ही बदलाव में सहायक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के प्रसार से ही आएगा बदलाव
विजय लक्ष्मी ने कहा कि बीते तीन दशक में शिक्षा के प्रसार से महिलाओं के साथ-साथ समाज के अन्य वर्गों की हालत भी बदली है। शत-प्रतिशत शिक्षा से ही बदलाव आएगा। इस तरह से हुआ बदलाव ही स्थाई होगा। महिलाओं को मतदान में जरूर शामिल होना चाहिए।

लोकतंत्र में मतदान बेहद जरूरी
शकुंतला ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान बेहद जरूरी है। यह दुखद है कि इतनी जागरूकता के बाद भी महिलाएं वोट डालने से चूक जाती हैं। वोट देकर ही अपने लिए योग्य सरकार चुन सकती हैं। इसके लिए पहले पढ़ी-लिखी महिलाओं को ही प्रयास करना चाहिए।


महिलाओं के लिए माहौल बेहद अनुकूल
मनीषा यादव ने कहा कि सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी महिलाओं की हालत में परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हैं। इससे जो माहौल बना है वह महिलाओं के लिए बेहद अनुकूल है। अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि आगे बढ़कर इस मौके का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed