{"_id":"5aede92a4f1c1b62098b873e","slug":"21525541162-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन के विरोध में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन के विरोध में प्रदर्शन किया
Updated Sat, 05 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढया में स्थित राप्ती नदी के तट पर बन रहे पुल का एप्रोच पाटने के लिए ठेकेदार नदी व तटबंध के बीच से मिट्टी खनन करा रहे हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने ड्रेनज खंड द्वितीय के अधिकारियों से की थी विभाग के मना करने के बाद भी खनन होते देख आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
मेंहदावल विकास खंड के राप्ती नदी पर संतकबीरनगर व गोरखपुर जनपद को जोड़ने के लिए सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा हैं, जो अभी अधूरा हैं इधर ठेकेदार करमैनी-बेलौली तटबंध के बढया में नदी व तटबंध के बीच काफी संख्या में ट्रैक्टर व डोलू मशीन लगाकर खनन कराते हुए एप्रोच बना रहे हैं। ग्रामीणों को तटबंध से सटे खनन पर आपत्ति है इसके बाद भी ठेकेदार लगातार खनन करा रहे हैं। भाजपा नेता अमृत पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बढया तटबंध पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि नदी व तटबंध के बीच मिट्टी खनन कर एप्रोच का निर्माण कराया जा रहा हैं जिसकी शिकायत ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से की गई। उनके द्वारा तटबंध पर तैनात जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र यादव को मौके पर भेजा गया था, उनके द्वारा नदी व तटबंध के बीच खनन को अवैध करार देते हुए संबंधित ठेकेदार को खनन न करने की हिदायत दी गई थी। दो दिन बाद ठेकेदार पुन: खनन शुरु कर दिए। तटबंध पूरी तरह जर्जर है पिछले बरसात में कई स्थानों पर तटबंध में लीकेज हो रहे थे। ऐसे में नदी व तटबंध के बीच मिट्टी खनन होने से तटबंध और कमजोर होगा तथा बाढ विभिषिका की स्थिति उत्पन्न होगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करते हुए खनन बंद कराने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्व प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की हैं। इस दौरान छोटू निषाद, फौजदार, भोकर, झीनक यादव, मोती, सोहरत भर, अरुण पांडेय, राजेंद्र भूज, वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।