{"_id":"69654f467c5da6541c00703e","slug":"213-female-students-registered-on-udise-will-receive-education-in-two-madrasas-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-144333-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यू डायस पर पंजीकृत 213 छात्राएं दो मदरसों में हासिल करेंगी तालीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यू डायस पर पंजीकृत 213 छात्राएं दो मदरसों में हासिल करेंगी तालीम
Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोश्तमंडी रोड स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के यू डायस पर पंजीकृत 213 छात्राओं के पठन पाठन के लिए डीएमओ की तरफ से व्यवस्था कर दी गई है। शेष 125 छात्राओं का कोई डाटा न मिलने मदरसे के प्रबंधक को नोटिस भेजकर सूचना देने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया के प्रबंधक ने कोर्ट में 338 छात्राओं के पंजीकरण की सूचना दी थी। जबकि यू डायस पर चेक करने के बाद छात्र संख्या 213 पाई गई। मदरसा शिक्षा परिषद के रजिष्ट्रार ने मदरसे की मान्यता को निलंबित कर दी है।
डीएम के निर्देश पर इन छात्राओं के अभिभावकों की सहमति से मान्यता प्राप्त राज्य अनुदानित मदरसा जामिया अरबिया अहले सुन्नत मिस्बाहुल उलूम बिधियानी एवं मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बहरूल उलूम अंसार टोला में पंजीकरण करा दिया गया है। मदरसे के भवन पर नामांकित छात्राओं की सूची भी चस्पा कर दी गई है। संवाद