{"_id":"693f177d91b57b64a90944f3","slug":"21-suspected-malaria-cases-have-been-found-blood-tests-will-be-conducted-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142777-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध मलेरिया के मिले 21 मरीज, ब्लड जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध मलेरिया के मिले 21 मरीज, ब्लड जांच होगी
Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
काशीराम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखती चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें सबसे ज्यादा चेहरे और शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं दीं और फॉलोअप के लिए बुलाया। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में 1352 मरीजों ने इलाज कराया। उनमें 43 मरीज बुखार के तो संभावित मलेरिया के 21 मरीज मिले। इन्हें ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा चेहरे पर दाने, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। शिविर में आई संजना, दिव्यांशी, रूकसाना आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल आए है। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 92 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 92 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई हैं। सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर 38 मरीजों ने इलाज कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1352 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
0
एक सप्ताह से लगातार बीपी बढ़ रहा था। दवा खाने पर आराम रहता है, लेकिन फिर बीपी बढ़ जाता है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने पांच दिन की दवा दी है और फिर दिखाने को कहा है। -भुवनेश्वर बगहिया,
विज्ञापन
0
शरीर में कई जगह दाने निकल आए हैं। इसके साथ ही खांसी की समस्या बनी हुई है। मेडिकल स्टोर से दवा ली थी, लेकिन आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाया तो डाॅक्टर ने दवा दी है। चार दिन बाद फिर बुलाया है। -अजय कुमार, बेलौली