{"_id":"66cb74026c354ce1710ff56e","slug":"21-patients-will-be-tested-for-malaria-three-referred-to-medical-college-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119725-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 21 मरीजों की होगी मलेरिया जांच, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 21 मरीजों की होगी मलेरिया जांच, तीन मेडिकल कॉलेज रेफर
Sun, 25 Aug 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
- जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को 22 केंद्रों पर आरोग्य मेला लगाया गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास में मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा मरीज बुखार और पेट दर्द के थे। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से भी इलाज किया जा रहा था। केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेले में 21 लोगों को मलेरिया की जांच के लिए भेजा गया जबकि तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
कांशीराम आवास स्थित उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। अस्पताल पहुंचे विंध्याचल, दीपशीला, संगीता ने बताया कि तीन दिन से पेट दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने तीन दिन की दवा दी है और ब्लड जांच के लिए कहा है। दो बजे तक मेले में 75 मरीजों ने इलाज कराया। अस्पताल पर आयुर्वेदिक पद्धति से भी दवा दी जा रही थी। अस्पताल की प्रभारी डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 75 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर, पीएचसी रोसया, पीएचसी बखिरा, पीएचसी चुरेब समेत अन्य पीएचसी पर आरोग्य मेला लगाया गया।
पेट दर्द से पीड़ित हूं। दो दिन से कुछ खा भी नहीं पा रहा हूं। डॉक्टर ने दवा दी है और तीन दिन बाद फिर से बुलाया है।
- रीना मरीज, कांशीराम आवास
कई दिनों से शरीर में दर्द है और बुखार भी है। डॉक्टर ने परामर्श और दवा भी दी है। ब्लड जांच के लिए कहा है और तीन दिन बाद फिर दिखाने को कहा है।
- नाजरीन, निवासी बगहिया