फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रहेगी आयोग की नजर

सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रहेगी आयोग की नजर

Wed, 27 Mar 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रहेगी आयोग की नजर
सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रहेगी आयोग की नजर
विज्ञापन


संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। न सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए, बल्कि चुनाव के दौरान विपक्षी दल और उम्मीदवार को परेशान करने के लिए इसका उपयोग हो सकता है। इसे देखते हुए आयोग ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। उम्मीदवारों के फेसबुक अकाउंट पर भी नजर रखी जाएगी।

सोशल मीडिया का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए अब सभी राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। यहां तक कि कभी सोशल मीडिया से दूर रहने वाली भाजपा का भी फेसबुक अकाउंट सक्रिय हो गया है और पोस्ट के जरिए न सिर्फ कार्यकर्ताओं को संदेश भेजे जा रहे हैं, बल्कि इससे लोगों को जोड़ा जा रहा है। आम लोग भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। खासकर युवा मतदाता पूरी तरह से सोशल मीडिया के जरिए राजनीतिक दलों को आइना दिखा रहे हैं। छोटी-बड़ी सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग भी अब सक्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर किए जाने वाले पोस्ट पर आयोग की नजर है। अब उम्मीदवारों के फेसबुक अकाउंट पर भी आयोग नजर रखने की तैयारी है। उम्मीदवारों को नामांकन के बाद उनके फेसबुक अकाउंट को भी बताना पड़ेगा। इसके साथ ही उनके पासवर्ड भी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा, ताकि उनके फेसबुक अकांउट पर पोस्ट होने वाली सामग्री पर नजर रखी जा सके। इसके पीछे आयोग की मंशा है कि कहीं सोशल मीडिया अकांडट के जरिए कोई आपित्त जनक पोस्ट न हो सके। इसके साथ ही यदि कोई बगैर अनुमति के प्रचार सामग्री पोस्ट करेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं से जुड़े पोस्ट पर भी नजर रखी जाएगी। लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी प्रकार की ऐसी पोस्ट न डाले, जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रणविजय सिंह ने कहा कि डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है जब सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट दिखने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed