{"_id":"5c379262bdec22732d01f9e3","slug":"201547145826-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 24 हेडमास्टरों को दी अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 24 हेडमास्टरों को दी अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के 24 प्रधानाध्यापकों को दी अंतिम चेतावनी
15 से 30 दिसंबर तक नहीं बनवाया है भोजन
मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की सख्ती के बाद बीएसए ने जारी किया फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दिसंबर में जिले के 24 स्कूलों ने मध्याह्न भोजन बनवाने की सूचना नहीं दी थी। प्राधिकरण की सख्ती के बाद बीएसए ने इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को रजिस्टर व पासबुक के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वे नहीं आए। अब इन प्रधानाध्यापकों को 17 जनवरी को बीएसए कार्यालय भेजने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। यदि तय समय पर भी नहीं आए तो विभागीय कार्रवाई होगी।
बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की बेवसाइट पर 15 से 30 दिसंबर तक जिले के 24 स्कूलों में एमडीएम बनने और न बनने की सूचना नहीं मिली थी। इस पर प्राधिकरण ने स्पष्टीकरण मांगने को कहा था। प्राधिकरण के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया था, पर किसी भी विद्यालय ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बघौली ब्लॉक के तीन, बेलहर के दो, हैंसर के एक, खलीलाबाद के दो, मेंहदावल के दो, नाथनगर के नौ और सेमरियावां ब्लॉक के पांच स्कूल शामिल हैं। इनके प्रधानाध्यापकों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।