फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water level of ghaghra down

घाघरा के जलस्तर में कमी, समस्याएं बरकरार

Thu, 23 Aug 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
water level of ghaghra down
चौबीस घंटे में चार सेंटीमीटर कम हुआ पानी, 16 गांव हैं बाढ़ की चपेट में, चार गांवों के लोगों ने एमबीडी बांध व रिंग बांध पर ले रखी है शरण। - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में चार सेंटीमीटर की कमी आई है। नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार की शाम को 79.34 सेंटीमीटर पर आ गया था। हालांकि इस मामूली कमी से बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं कम नहीं हुई हैं। घर छोड़ कर बांध पर शरण लिए लोग पेट भरने के लिए प्रशासन के मदद की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


घाघरा नदी के बाढ़ के कारण गुनवतिया, चकदहा, ढोलबजा और सियर कला गांव के 100 से अधिक परिवार मवेशी और बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के साथ बंधे पर खुले आसमान के नीचे शरण लिए हुए हैं। वृद्धा सरस्वती देवी ने बताया कि चार दिन से एक वक्त भोजन मिल रहा है।
विज्ञापन


पांच वर्ष के बच्चे को गोद में लिए महाबल ने बताया कि रात में बारिश के समय भीग रहे थे। सूर्यबली, जंगीलाल, रामसंवारे, पतिराजी आदि का कहना था कि घरों में पानी भरा हुआ है। जलस्तर कम होने के बाद भी स्थिति सामान्य होने में एक पखवारा तक का वक्त लगेगा। लोगों का कहना है कि पशुओं के लिए चारा का भी संकट है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने की संभावना भी बढने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में तहसीलदार वंदना पांडेय का कहना है कि राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। इन लोगों के लिए सामूहिक रूप से भोजन बनवाने की व्यवस्था की जा रही थी, परंतु उन लोगों ने ही इससे इंकार कर दिया था। सबके लिए लंच पैकेट का प्रबंध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed