फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 buses will depart from Mukhlispur bus stand; preparations are complete.

Sant Kabir Nagar News: मुखलिसपुर बस अड्डे से चलेंगी 20 बसें, तैयारियां पूरी

Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
20 buses will depart from Mukhlispur bus stand; preparations are complete.
संतकबीरनगर। जनपद के मुखलिसपुर बस अड्डा से माघ मेला के लिए 20 बसें चलेंगी। माघ मेला को को लेकर तैयारी तेज हो गई है। दो जनवरी से ही बसाें का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि तीन जनवरी को प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से माघ मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निगम की तरफ से बस्ती डिपो की 30 बसों का आवंटन संतकबीरनगर के लिए हुआ है। सबसे ज्यादा बसें मुखलिसपुर बस अड्डा से चलेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुखलिसपुर बस अड्डा से 20 बसों का संचालन होगा। ये बसें श्रद्धालुओं को प्रयागराज माघ मेला लेकर जाएंगी। इसके अलावा जिले के मेंहदावल बस अड्डा से भी 5 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए होगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद से भी प्रयागराज माघ मेला के लिए 5 बसें चलेंगी। खलीलाबाद में यात्रियों की सुविधा के लिए मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे से बसों का संचालन होगा। यहां पर बस अड्डा न होने की वजह से अस्थायी रूप से बसों को खड़ा कराया जाएगा। निगम की तरफ से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खलीलाबाद बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने बताया कि बस्ती डिपो से 30 बसों का आवंटन हुआ है। 5-5 बसें खलीलाबाद व मेंहदावल से चलेंगी। जबकि मुखलिसपुर बस अड्डा से 20 बसों का संचालन प्रयागराज माघ मेला के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला
संतकबीरनगर। जनपद में संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवा योजन कार्यालय के तरफ से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही खलीलाबाद में 5 जनवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी खलीलाबाद अस्थाई बस अड्डा प्रभारी टीएन दूबे ने दिया। उन्होंने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। संविदा बस चालकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed