{"_id":"667eff88ecea3910b30fc2d9","slug":"20-agri-junctions-will-open-youth-will-get-employment-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116818-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुलेंगे 20 एग्री जंक्शन, युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुलेंगे 20 एग्री जंक्शन, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
- 15 जुलाई तक करें आवेदन, किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरण व कृषि रसायन की सुविधा मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
जिले के किसानों को कृषि संबंधित जरूरी सामानों के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जिले में 20 एग्री जंक्शन खोले जाएंगे। इससे किसानों को एक ही छत के नीचे बीज, खाद, कृषि उपकरण, कृषि रसायन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कृषि में स्नातक करने वाले युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही किसानों को एक ही स्थान पर सभी जानकारी मिलेगी। इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन मांगा गया है।
कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत कृषि विभाग वन स्टॉप शॉप की स्थापना करेगा। जिले के लिए कुल 20 उद्यमिता केंद्र की स्थापना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जो ब्लॉकवार और नगरीय क्षेत्र में खोले जाने हैं। योजना का उद्देश्य कृषकों को मृदा परीक्षण, उर्वरक उपयोग की तकनीकी जानकारी, उच्च गुणवत्ता के बीज, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक, जैविक कीटनाशक आदि सभी प्रकार के कृषि निवेशों की आपूर्ति करना है।
इसके अलावा लघु कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराना है। चयनित उद्यमियों को कृषि व्यवसाय की गतिविधियों के लिए बीज, खाद एवं रसायन के लाइसेंस प्राप्त करने, बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सहायता भी दी जाएगी। वहीं स्वतंत्र कृषि केंद्र व्यवसाय की स्थापना के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना की अधिकतम लागत छह लाख रुपये
योजना में कृषि स्नातक अभ्यर्थी चयनित होंगे, जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक न हो। योजना की अधिकतम लागत छह लाख रुपये होगी। जिसकी ऋण सीमा पांच लाख रुपये तक प्रतिपूर्ति राशि एक लाख रुपये आवेदक की ओर से अभिदान किया जाएगा। चयनित उद्यमी प्रशिक्षण अवधि 13 दिन पूरी करने बाद अनुमन्य अनुदान प्राप्त करेंगे। आवेदकों का चयन जनपद स्तरीय गठित समिति की ओर से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं।
जिले में कुल 20 उद्यमिता केंद्र की स्थापना किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में कृषि स्नातक अभ्यर्थी चयनित होंगे, जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
- राकेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक