फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 died in car accident

हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत

Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
2 died in car accident
मगहर नेशनल हाइवे स्थित आमी नदी पुल के पास सड़क हादसे में छतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग।संवाद न्य - फोटो : KHALILABAD
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दूसरे लेन में पहुंच कर ट्रक से टकराई
लखनऊ और कुुशीनगर के रहने वाले थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर/संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर आमी पुल के पास बुुधवार को अनियंत्रित होकर कार के दूसरे लेन में जाकर ट्रक से टकरा जाने से कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने रास्ते से क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर रास्ता साफ कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही कार मगहर आमी पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई। उसी दौरान तेज गति से गोरखपुर की ओर से गुजरे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लोगों की जुटी भीड़ से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर मगहर चौकी की पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रास्ते को खाली कराया और कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस को मृतकों के पास से आधार कार्ड और निवास प्रमाणपत्र मिला। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आधार कार्ड से मृतक की पहचान प्रमोद कुमार यादव पुत्र मंगल यादव निवासी बलदेव बिहार, तेली बाग लखनऊ और निवास प्रमाणपत्र से दूसरे मृतक की पहचान मुकेश साहनी पुत्र राम अशीष साहनी निवासी ओंकार वाटिका कॉलोनी, केवट टोला, पडरौना जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। इनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed