फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   2 died 2 positive

महिला समेत दो की कोरोना से मौत, दो मिले पॉजिटिव

Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
2 died 2 positive
महिला समेत दो की कोरोना से मौत, दो मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

अब तक 8113 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। पाजिटिव पाए गए दोनों लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब तक जिले में 8113 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 7956 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 67 एक्टिव केस हैं।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पौली क्षेत्र के रहने वाले 80 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव थे और वह चार दिन पूर्व एमसीएच विंग में भर्ती हुए। दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया। इसके साथ ही सेमरियावां क्षेत्र की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला की तीन दिन पूर्व एमसीएच विंग में मौत हो गई थी। कोविन पोर्टल पर रविवार को इन लोगों का नाम आया है। इसके साथ ही दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8113 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 90 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1790 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7956 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 67 एक्टिव केस हैं। 1368 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को सात लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed