{"_id":"60e5eeb08ebc3ec7d8772ad0","slug":"2-arrested-in-crime-with-ornament-dealer-khalilabad-news-gkp401028810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से दस लाख हड़पने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से दस लाख हड़पने में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सर्राफ से दस लाख हड़पने में दो गिरफ्तार
सस्ते दर पर सोना उपलब्ध कराने के बहाने लिए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक महीने पूर्व सर्राफ को सस्ते दर पर सोना देेेने का लालच देकर दस लाख रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3,32,500 रुपये और दो पीले धातु का सिक्का बरामद हुआ।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र के भरसांड गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा पुत्र विजय कांत वर्मा की खलीलाबाद हनुमान गढ़ी मंदिर के पास ज्वेलरी की दुकान है। उनकी दुकान पर करीब एक साल से एक मौलाना आता रहता था। उससे सर्राफ का परिचय हो गया। 26 मई 2021 को मौलाना ने सर्राफ को झांसा दिया कि उसके एक मित्र के वहां खुदाई में काफी सोना मिला है। मित्र सोना बेचना चाह रहा है। सोने को सस्ते दर पर सर्राफ को उपलब्ध कराने का झांसा दिया और दस लाख रुपये लेकर हड़प लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसपी की ओर से सर्विलांस टीम को भी लगाया गया। कोतवाल मनोज कुुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सूचना के आधार पर एचआरपीजी कॉलेज गेट के पास से आरोपी बदरुद्दुजा निवासी महदेवा थाना महुली और जमाल निवासी अमरडोभा थाना बखिरा को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3,32,500 रुपये नकद और दो अदद पीले धातु का सिक्का बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 26 मई 2021 को खलीलाबाद के हनुमानगढ़ी के सराफा व्यवसायी हरिश्चंद्र वर्मा से मगहर के पास बुलाकर 10,000,00 ( दस लाख) रुपये बेवकूफ बना कर दोनों लोगों ने ले लिया था। इसमें उनके साथ अब्दुलाह निवासी कौलपुर थाना मेंहदावल, समीम निवासी रतनपुर खानटोला थाना नौतनवा जनपद महराजगंज, सखरे निवासी अमवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज भी सम्मलित थे। बरामद रुपये व पीली धातु के सिक्कों के बारे में पूछने पर बताया गया कि उपरोक्त हरिश्चन्द्र से पांच लोगों ने मिलकर उन्हें बेवकूफ बनाकर जो दस लाख रुपये लिए थे, उसी रुपये को पांचों लोगों में बराबर-बराबर दो-दो लाख आपस में बांट लिए थे। बरामद सिक्के इन्हीं पैसे से खरीदे थे। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम में एसआई संध्यारानी तिवारी, एसआई रजनीश राय, एसआई अमला यादव, महिला कांस्टेबल नंदिनी उपाध्याय, सर्विलांस टीम के एसआई दीपक दुबे, कांस्टेबल प्रदीप कुशवाहा, मनीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा शामिल रहे। एसपी की ओर से पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।