{"_id":"62a8cd944732ec4f3d3c6149","slug":"2-accused-of-harsh-firing-arrested-khalilabad-news-gkp440320658","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
गोली लगने से घायल हुआ था किशोर
घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के औराडाड़ में आई बरात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान कट्टे से हर्ष फायरिंग करने से किशोर घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को तिघरा मोड़ के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा-कारतूस बरामद किया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एसपी सोनम कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि औराडाड़ में 12/13 जून की रात रघुवीर यादव की बहन की शादी थी। इसमें ऑर्केस्ट्रा में कलाकार नृत्य कर रहे थे। औराडाड़ निवासी कृष्ण मोहन सिंह का आरोप है कि उनके छोटे भाई दुर्गविजय सिंह का 14 वर्षीय बेटा राजसिंह गांव निवासी साथियों के साथ ऑर्केस्ट्रा देख रहा था। आरोप है कि उसी दौरान चार लोग कट्टे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर कृष्ण मोहन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उनको देखकर उनका भतीजा भी पास आकर खड़ा हो गया। आरोप है कि कृष्ण मोहन सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। इसमें वह बाल-बाल बच गए और भतीजा राज सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल भतीजे को पहले सीएचसी मलौली और फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले गए। इस मामले में पुलिस ने औराडाड़ निवासी सुनील, धीरज यादव, फनफन यादव और प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। एसपी ने बताया कि एसओ धनघटा केडी सिंह ने सूचना के आधार पर घटना के आरोपी धीरज निवासी औराड़ाड थाना धनघटा और फनफन उर्फ शिवम यादव निवासी बहादुरपुर थाना बेलघाट को तिघरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में पकड़े गए आरोपी फनफन उर्फ शिवम यादव के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई श्यामदेव, कांस्टेबल दीपनरायण शर्मा, कांस्टेबल रघुवंश यादव, कांस्टेबल गुरफान अहमद, कांस्टेबल संजीत कुशवाहा, कांस्टेबल दीपक यादव का सहयोग रहा।