{"_id":"5cb9fef1bdec2260e22ae553","slug":"191555693297-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में अभी भी टिकट के लिए चल रही दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में अभी भी टिकट के लिए चल रही दावेदारी
Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। टिकट घोषित होने के करीब एक पखवारे बाद भी संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर अटकलें खत्म नहीं हुईं। चर्चाओं से परेशान कांग्रेस उम्मीदवार प्रचार छोड़कर लखनऊ चले गए हैं। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद भालचंद यादव के भी कई दिनों से लखनऊ में होने की बात कही जा रही है।
संतकबीरनगर संसदीय सीट से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष परवेज खान को अपना उम्मीदवार करीब एक पखवारा पहले ही घोषित कर दिया था। परंतु टिकट के लिए लगे अन्य दावेदार बार-बार नया उम्मीदवार घोषित होने की बात कह रहे हैं। दो दिन पहले अचानक सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद भालचंद यादव के कांग्रेस में शामिल होने व यहां से उम्मीदवार घोषित होने की बात कही जाने लगी। सोशल मीडिया पर उनके स्वागत में लड्डू बांटने और समर्थन की बात भी चलने लगी। लगातार चल रही चर्चाओं से परेशान कांग्रेस उम्मीदवार व जिलाध्यक्ष परवेज खान अपना प्रचार छोड़कर लखनऊ पहुंच गए। परवेज ने बताया कि उन्होंने लखनऊ पहुंचकर संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका वाड्रा से भी बात की है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचा दी है। संगठन की तरफ से उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है और वे पूरी दमदारी से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।