फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   up board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा: हिंदी की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए

Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
up board exam
up board exam
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर हिंदी की परीक्षा में मंगलवार को दो नकलची पकड़े गए। ये दोनों प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा दे रहे थे। इस पाली में 4625 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 58391 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


सात फरवरी से शुरू हुई परीक्षा के लिए हाई स्कूल के 31923 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। जनता इंटर कालेज मुंडेरा शुक्ल केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक नकलची को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया, जबकि दूसरा नकलची संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कालेज मगहर में सचल दल संख्या चार ने पकड़ा।
विज्ञापन


इसी पाली में इंटर वाणिज्य वर्ग की बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार तथा व्यावसायिक वर्ग के लिए सामान्य आधारित विषय की परीक्षा थी। इसमें कुल 173 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा में 26295 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में सभी 81 केंद्रों पर परीक्षा हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को तहसील मुख्यालयों के संकलन केंद्र में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि प्रथम पाली में पकड़े गए दोनों परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है। दूसरी पाली में किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

पहली परीक्षा की अच्छी शुरुआत से बच्चे उत्साहित
हैंसर। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी काफी उत्साहित दिखे। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र सरल होने की बात कहते हुए सभी प्रश्न का उत्तर लिखने का दावा किया। परीक्षा केंद्र द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा से परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थी दीपक कुमार ने कहा कि हिंदी का प्रश्न पत्र बहुत ही सरल था। जिसे लिखने में कोई परेशानी नही हुई। पहला पेपर बढ़िया होने से उत्साह बढ़ा है।

परीक्षार्थी इंदल ने कहा कि जो छात्र पढ़ाई में जरा सा ध्यान दिए होंगे वह आसानी के हिंदी के सभी प्रश्नों का उत्तर लिख लिए होंगे। प्रथम पेपर बढ़िया होने से आगे की राह आसान दिख रही है।

परीक्षार्थी रागिनी ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा को लेकर बहुत तनाव था। पहला पेपर बहुत बढ़िया हुआ है। इससे आगे की परीक्षा के लिए हौसला बढ़ा है।
परीक्षार्थी खुशबू का कहना था कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने व सख्ती आदि की बातें सुनकर मन घबरा रहा था। परंतु पहला पेपर बढ़िया होने व प्रश्न पत्र आसानी से हल करने के बाद अब तनाव खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed