{"_id":"5c55ce78bdec22738c0f157b","slug":"191549127288-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली में ट्रांसफार्मर के पोल को बना दिया ‘पॉवर हाउस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली में ट्रांसफार्मर के पोल को बना दिया ‘पॉवर हाउस’
Sat, 02 Feb 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
महुली बाजार के दक्षिण चौराहे पर एक पोल पर लगा तीन ट्रांसफार्मर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। बिजली निगम के कारनामे भी कम नहीं हैं। इसकी बानगी देखनी है तो महुली बाजार के दक्षिण चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर के पोल पर नजर डालिए। जहां एक ही पोल पर तीन ट्रांसफार्मर लटका दिया गया है। पोल पर ओवरलोड की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
सुरक्षा और मानकों की अनदेखी कर महुली के दक्षिण चौराहे पर स्थित एक ही पोल पर बिजली निगम के जिम्मेदारों ने तीन-तीन ट्रांसफार्मर लटका दिया है। जिसकी वजह से दोनों पोल एक ही दिशा में झुक गए हैं। ऐसे में यदि सप्लाई के चालू रहते ओवरलोड के कारण पोल गिर गया तो किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया सकता। तीनों ट्रांसफार्मर से सप्लाई देने की वजह से पोल पर नंगे तारों का जाल बन गया है। महुली गांव निवासी राहुल, ओम प्रकाश, सदानंद, मनोज और सुरेश चंद्र आदि ने बताया कि समस्या से निगम को अवगत करा दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने तीनों ट्रांसफार्मर के लिए अलग-अलग पोल लगाने मांग की है। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र मुखलिसपुर के जेई मिथिलेश का कहना है कि उक्त मामला संज्ञान में है। अगर एक ही पोल पर तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं तो गलत है। शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से बात कर 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।