{"_id":"5bedbc98bdec22698f4cc6f7","slug":"191542306968-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित हुए
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
एनपीआरसी बूंधाबांध में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सेमरियावां क्षेत्र के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र बूंधाबांध में बृहस्पतिवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 69 शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों को मिजिल्स रूबेला टीका के बारे में जानकारी दी गई और अभियान में सहयोग करने को कहा गया।
सेमरियावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल ने कहा कि पूर्व में नियमित टीकाकरण में शामिल मिजिल्स की जगह अब मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत 26 नवंबर से होगी। पहले चरण में स्कूलों में टीकाकरण होगा। बाद में इसे नियमित टीकाकरण में जोड़ दिया जाएगा। एबीआरसी विनोद कुमार यादव ने कहा कि कक्षा दस तक के बच्चों की संख्या विद्यालयवार एकत्र करा ली गई है। शिक्षक और अभिभावक इसमें पूरा सहयोग करें। प्रधानाध्यापक अभिभावकों से संपर्क कर सहयोग मांगे। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजेश पांडेय ने कहा कि नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण होना है। इस टीकाकरण से खसरा के साथ ही जन्मजात बीमारियों आदि से निजात मिलेगी।
प्रशिक्षण में एनपीआरसी निशा शुक्ला, सतीश त्रिपाठी, परमात्मा पाठक, सुभ्रा श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, राजेश मौर्य, अवधेश मणि त्रिपाठी, जागृति सिंह, निधि मिश्रा, कंचन चौधरी, चंडी प्रसाद चतुर्वेदी, विजय शंकर सिंह, राकेेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।