{"_id":"5a4e705c4f1c1b273c8b4c3a","slug":"191515090012-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से लाखों की ठगी
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी एक युवक ने बस्ती के रुधौली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक का एक रैकेट है जो भोलेभाले लोगों से खाड़ी देशों में भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता रहता है। पीड़ित ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सेमरियावां निवासी दीन मोहम्मद पुत्र वारिस अली ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है कि रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे दुबई का वीजा दिलाने के लिए उससे एक लाख रुपये लिया। उसने फर्जी वीजा दिया और 18 अक्टूबर का मुंबई शहर एयरपोर्ट से उड़ान का एयर टिकट दिया। एयरपोर्ट पर इंक्वायरी करने पर पता बताया गया कि टिकट कैंसिल करवा दिया गया है। बाद में उक्त व्यक्ति से फोन पर बात करने की कोशिश गई तो उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी लखनऊ में एक टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी चलाता है। पीड़ित ने बताया कि रिश्तेदारों से कर्ज लेकर और पत्नी का जेवर बेचकर रुपये एकत्रित किया था। थानाध्यक्ष दुधारा राकेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।