फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सड़क हादसे में चार घायल

सड़क हादसे में चार घायल

Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार घायल
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां-टेमा मार्ग पर तिनहरी माफी के पास स्थित मोड़ पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक गिर पड़ी। बाइक पर सवार युवक समेत उसके भाई की पत्नी व दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां ले गए। गंभीर रूप से घायल युवक व महिला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों मासूम लड़कियों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दुधारा थाना के करही गांव के मीर हमजा पुत्र मो. हारून (30) रविवार को बैहिरवां गांव से अपनी भाभी परवीन पत्नी महबूब (32) और भतीजी गुलअफशां (06), नूरअफशां (07) को लेकर बाइक से घर आ रहे थे। सेमरियावां टेमा मार्ग पर तिनहरी माफी के पास मोड़ पर तेज रफतार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मीर हमजा के सिर, पैर व हाथ में काफी चोटें आईं। परवीन के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि दोनों मासूम लड़कियों को मामूली चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed