फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1910 candidates took the literacy test

Sant Kabir Nagar News: 1910 परीक्षार्थियों ने दी साक्षरता परीक्षा

Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
1910 candidates took the literacy test
जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से कराई गई, परिषदीय विद्यालयों में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से साक्षरता परीक्षा का आयोजन परिषदीय विद्यालयों में किया गया है। जिसमें 1910 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नपत्र के आधार पर परीक्षा संपन्न कराई गई।
जिला स्तर पर सुबह से ही कंट्रोल रूम द्वारा विभिन्न विकास क्षेत्र में आ रही समस्याओं का निवारण जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. रजनीश बैद्यनाथ ने किया। खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ नोडल प्रभारी साक्षरता खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जनपद के विभिन्न साक्षरता केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 2000 साक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित करने के उद्देश्य से प्रश्नपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए थे, जिसमें लगभग 1910 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होना बताया गया है।
विज्ञापन


146 से अधिक ने दी साक्षर परीक्षा
बेलहर। रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को विकास क्षेत्र बेलहर के सभी सातों न्याय पंचायत के निर्धारित स्कूलों में नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 146 असाक्षर महिला और पुरुषों ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बालेपार, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशहरा, प्राथमिक विद्यालय छपवा, रमवापुर , दासडीह , सरौआ, जंगल बेलहर, बेलहर कलां, बेलहर खुर्द, देवघाट समेत विभिन्न विद्यालयों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी ने बताया कि निर्धारित स्कूलों में रविवार को असाक्षर महिला पुरुषों की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 146 महिला तथा पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान सुधांशु कुमार, मनोज कुमार यादव, तरबूद्दीन, महेन्द्र, आदि लोग मौजूद रहे।

सात परीक्षा केंद्र मिले बंद, केंद्र प्रभारियों को नोटिस
मेंहदावल। रविवार को ब्लॉक के 72 केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 464 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया ब्लॉक में सात परीक्षा केंद्र बंद मिले। संबंधित परीक्षा केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।


बीईओ ने कहा कि साक्षरता केंद्रों पर पढ़ाई करने वाले 15 से 45 वर्ष नवसाक्षर 213 पुरुष और 251 महिलाओं समेत 464 नवसाक्षरों ने बुनियादी इस साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा के सफल संचालन के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय ढोढ़, घूरापाली, गोरयाडाड़, नगपुर और भैंसामाफी, कंपोजिट विद्यालय बनकसिया और पीएम श्री विद्यालय कुसौनां कलां निरीक्षण में बंद मिले हैं। शासन के निर्देश की अवहेलना करने वाले इन केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed