Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1852 dead people kept getting pension, now it has stopped

Sant Kabir Nagar News: 1852 मृत लेते रहे पेंशन, अब रोक

Fri, 27 Nov 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
1852 dead people kept getting pension, now it has stopped
विकास भवन ​स्थित समाज कल्याण्ण विभाग काकार्यालय-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में 1852 मृतक कागज में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे थे। यह खुलासा तब हुआ जब शासन के निर्देश पर विभाग ने सत्यापन शुरू कराया।
इस दौरान बड़े पैमाने पर पेंशन पाने वाले मृतक पाए गए। सत्यापन के बाद विभाग ने इन सभी के पेंशन पर रोक लगा दी है।
जिले में मौजूदा समय में 80214 लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ पा रहे थे लेकिन कुछ महीने पहले सरकार के निर्देश पर मृतक एवं अपात्र लोगों की जांच कराए जाने का निर्देश जारी हुआ, जिस पर 23 नवंबर तक कराई गई सत्यापन रिपोर्ट में जिले में 1852 पेंशन धारक जीवित नहीं हैं।
विज्ञापन

इसमें शहरी क्षेत्र के 25 और ग्रामीण क्षेत्र के 1827 पेंशनधारी शामिल हैं। जिन्हें पेंशन से वंचित करते हुए नाम काट दिया गया है। सत्यापन में पात्र पाए गए लोगों को ही वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बड़े पैमाने पर वृद्धजनों के खाते में पेंशन जा रही थी। बैंक के जरिये भेजी गई पेंशन को विभाग में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने बैंकों से पत्र लिखेगा।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार फैमिली आईडी का भी सत्यापन चल रहा है। जिले में 7995 फैमिली आईडी धारक हैं। जिनके सत्यापन में देखा जाएगा कि परिवार में कौन-कौन हैं और किस पद पर हैं। क्या लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही अगर 60 साल से ऊपर के हैं और गरीबी रेखा के नीचे हैं तो उन्हें पेंशन के लिए पात्र माना जाएगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed