{"_id":"5cb76552bdec22142c5ccb40","slug":"181555522898-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराया
फोटो
शार्टसर्किट से खेतों में लगने वाली आग रोकने के लिए कटौती का फंडा
ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर गुल रहती है बिजली, शहरी क्षेत्र में भी कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट गहराने लगा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रहती है। कारण यह बताया जा रहा है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में शार्टसर्किट से फसल को बचाने के लिए कटौती का फंडा अपनाया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में कई बार बिजली आती-जाती रहती है।
अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है। गर्मी बढ़ रही है, इसके साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव होने के कारण बिजली संकट दूर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में भयंकर बिजली कटौती की जा रही है। सुबह सात बजे ही बिजली गुल हो रही है और दिनभर नहीं आती। विद्युत निगम के कर्मचारियों को माने तो दिन में गर्मी बढ़ने पर हल्की हवा चलने पर विद्युत तार आपस में टकराते हैं, जिससे निकलने वाली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि विद्युत निगम जर्जर तारों को बदलने की जगह कटौती का फंडा अपनाकर कब तक फसल बचाएगा। विद्युत कटौती के कारण उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशान होने पड़ रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। महिलाओं व बच्चों को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है। शहरी क्षेत्र में भी विद्युत कटौती की जा रही है। कई बार लाइन ट्रिप कर रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
मेंहदावल में सात घंटे गुल रही बिजली
संतकबीरनगर। मेंहदावल कस्बे में मंगलवार की रात को करीब सात घंटे बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशान होने पड़ा। घरों में महिलाएं व बच्चे गर्मी से जूझते रहे। दूसरी तरफ जिम्मेदार अफसर भी सीयूजी बंद कर दे रहे हैं। परेशान लोग आधी रात तक टहलते रहे।
विज्ञापन
अफसर कर रहे मनमानी
विद्युत उपभोक्ता गुड्डू कुमार ने कहा कि बिजली कटौती से काफी परेशानी हो रही है। रात में कई बार बिजली कट रही है, जिससे नींद पूरा नहीं हो पा रही है। शैलेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव होने से उम्मीद थी कि भरपूर बिजली मिलेगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल रहती है। अजय कुमार ने कहा कि बिजली कटौती के कारण दिनचर्या प्रभावित हो गई हे। बार-बार बिजली कटने से इनवर्टर भी बेकार साबित हो रहे हैं। अम्बिका प्रसाद ने कहा कि गर्मी को देखते हुए विद्युत कटौती बंद होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
बिजली संकट जल्द ही दूर होगा
अधिशाषी अभियंता विद्युत संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही विद्युत संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए दिन में बीच-बीच में कटौती की जा रही है, लेकिन इस समस्या से जल्द ही राहत मिल जाएगी। शहरी क्षेत्र में लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।