फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मगहर गांधी आश्रम का मामला

मगहर गांधी आश्रम का मामला

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मगहर गांधी आश्रम का मामला
अनशन पर बैठे गांधी आश्रम के कर्मी की हालत बिगड़ी
विज्ञापन



फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। दस सूत्री मांगों के लिए गांधी आश्रम मगहर के कर्मचारी रमेश कुमार मिश्रा मंगलवार से आश्रम के गेट पर अमरण अनशन पर बैठे हैं। तीन दिन बाद भी अनशनकारी की किसी ने सुधि नहीं ली। बृहस्पतिवार को चिकित्सकीय जांच में उनकी हालत गंभीर बताई गई।

क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के अंतर्गत बस्ती जनपद के लालगंज शाखा पर नियुक्त रमेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को गांधी आश्रम गेट पर बेमियादी अमरण अनशन की शुरुआत की है। उन्होंने संस्था के संचालक/अध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्यरत कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान नहीं देने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से काम लेने का आरोप लगाया है। उनका यह भी आरोप है कि बस्ती के खादी भवन को एक साल तक बंद कर 40 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई है। उनकी आरोपों की जांच कराने, कर्मचारियों का 10 साल से बकाया भविष्य निधि गोरखपुर कार्यालय में जमा कराने समेत दस सूत्री मांगें हैं। बृहस्पतिवार को अनशन कर रहे रमेश मिश्र का मेडिकल चेकअप हुआ। इसमें वजन में कमी आने की बात सामने आई। इस संबंध में गांधी आश्रम के निदेशक हीरालाल श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि लेखा विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कार्य कराया जा रहा है। वेतन बकाया और फंड का भुगतान बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है। संपत्तियों की बिक्री कर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed