{"_id":"6b04839f46073b02860ba87b","slug":"instructions-to-improve-ranking-on-the-cm-dashboard-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-161040-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएम डैशबोर्ड की रंैकिंग में सुधार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएम डैशबोर्ड की रंैकिंग में सुधार करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक-एक कर योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
विज्ञापन
फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा की। इस अवसर पर पीडी विजयंत सिंह, डीडीओ रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, डीएसटीओ अजय श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।