फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कपड़ों की सबसे बड़ी मंडी में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

कपड़ों की सबसे बड़ी मंडी में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कपड़ों की सबसे बड़ी मंडी में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
बरदहिया बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी, भीड़ के चलते लगा जाम
विज्ञापन

गोरखपुर-बस्ती मंडल में कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है बरदहिया
भीड़ बढ़ने से स्थानीय व्यापारी खुश, लेकिन सुविधाओं की कमी से हो रही दिक्कत
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार में ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का कारोबार भी गरमा गया है। त्योहार व सर्दी की दस्तक से रविवार को यहां इतनी भीड़ थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। अच्छे कारोबार से व्यापारी उत्साहित तो थे, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।
खलीलाबाद शहर का बरदहिया बाजार शनिवार की शाम से लेकर सोमवार की दोपहर तक कपड़ा व्यापारियों की आमद से गुलजार रहता है। यहां गोरखपुर-बस्ती मंडल के करीब-करीब हर कस्बे से कपड़ों के व्यापारियों आते हैं। नवंबर के प्रथम सप्ताह में त्योहार व सर्दी की शुरुआत ने यहां की रौनक और बढ़ गई है। यहां छोटे बच्चों से लगायत बुजुर्गों तक के लिए हर रंग व डिजाइन के गर्म कपड़े आ गए हैं। इस हफ्ते छठ पूजा के चलते शनिवार की शाम से ही व्यापारियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दिखने लगी थी। रविवार की दोपहर में तो इस बाजार से पैदल चलना मुश्किल हो गया था। मुख्य सड़क के दोनों तरफ लगी दुकानों के आगे भीड़ के चलते इस रास्ते वाहन नहीं निकल पा रहे थे। बाइक चालक तक भीड़ में फंसकर घंटों झेलते रहे। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने बताया कि बरदहिया बाजार से कुछ दिन पहले ही अतिक्रमण हटवाया गया है। दुकानदारों की सुविधा के लिए यहां मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। अन्य सुविधाओं के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुविधाओं में कमी खलती है
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार ने भले ही कई जिले के कपड़ा व्यापारियों को आकर्षित कर शहर को नई पहचान दिलाई हो, लेकिन यहां पेयजल, शौचालय व वाहन पार्किंग के इंतजाम नहीं हैं। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों के अलावा बाहर से आने वाले व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी श्याम बिहारी गुप्ता कहते हैं कि पिछले 10 वर्षों से वे यहां दुकान लगाते हैं। अब यहां कानपुर और सीतापुर से भी व्यापारी आ रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते परेशान होना पड़ता है। व्यापारी जमील अहमद, राकेश गुप्ता आदि कहते हैं यहां का बाजार रात-दिन लगता है, लेकिन व्यवस्था नहीं होने के चलते खुले में दुकान लगाने की मजबूरी है। सार्वजनिक शौचालय व पेयजल का प्रबंध नहीं होने के चलते दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के आदेश का भी असर नहीं
करीब एक महीना पहले एसपी आकाश तोमर ने बरदहिया बाजार में जाम से निजात के लिए भारी वाहनों को किनारे खड़ा करने के अलावा बाइक व अन्य छोटे वाहनों को भी निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। बाजार में भीड़ के दौरान कहीं कोई सुरक्षा इंतजाम भी नहीं दिखता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed