फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   frequent rain fall made trouble

झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
frequent rain fall made trouble
शहर के कई मोहल्लों में भारी जल जमाव - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। रविवार की शाम को करीब एक घंटे तक हुए झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खलीलाबाद शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। स्थिति यह है कि कई मोहल्लों में इस कदर जल जमाव हो गया है कि लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

 

शहर के नाले ओवरफ्लो होने के कारण पटरी दुकानदार खासे परेशान नजर आए। वजह यह रही कि पटरियों में नालियों का गंदा पानी पसर गया है। रक्षा बंधन त्यौहार होने के चलते जो लोग रक्षा बंधन की दुकान लगाए थे, उन्हें समय से पहले ही अपना कारोबार समेटना पड़ा।

विज्ञापन


वैसे तो रुक-रुक कर रिमझिम बारिश दो दिनों से हो रही है, लेकिन रविवार की शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए और जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश के चलते शहर के डाकबंगला के सामने, तहसील परिसर, गोलाबाजार, तितौवा, विधियानी, बरदहिया बाजार, जिला अस्पताल के सामने, जूनियर हाईस्कूल परिसर सहित कई स्थानों पर भारी जल जमाव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन क्षेत्रों में नालियों ओवरफ्लो हो गई, जिसके कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर पसर गया। जिससे आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दुकानदारों को उठानी पड़ी।

 

शहर के निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि नालियों की सफाई बरसात शुरू होने के पहले हो गई होती तो शायद इस जल जमाव से निजात मिल सकती थी। इसी प्रकार प्रदीप कुमार ने कहा कि जल जमाव के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर की सड़कें गड्ढा युक्त है, ऐसे में बारिश का पानी गड्ढों में भरने से दिक्कत हुई है।


नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अधिकतर मोहल्ले में नालों की सफाई हो गई हैं। जल्द ही शहरवासियों को जल जमाव से निजात मिल जाएगी।

खपरैल का मकान ढहा
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के बंधुपुर में सोमवार को मूसलाधार बारिश के बाद जहां खपरैल मकान ढह गया वहीं एक व्यक्ति के घर का छज्जा भी भरभराकर गिर गया। दोनों मामले में कोई घायल नहीं हुआ।

 

सोमवार को दोपहर बाद हुई बारिश में बंधुपुर निवासी राम उजागिर पुत्र मिनकू का खपरैल का मकान भरभराकर गिर गया। वहीं गांव के दूसरे तरफ रहने वाले रामदौड़ पुत्र अलगू के मकान का छज्जा भी गिर गया। दोनों मामले में कुछ सामान के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed