{"_id":"5b40f8b34f1c1bc4248b4fb7","slug":"181530984627-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक हुई
विज्ञापन
‘केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल’
फोटो
मेंहदावल विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रति वर्ष नौजवानों को नौकरी देने की बात प्रधानमंत्री ने कही थी, लेकिन पूरा नहीं कर पाए यह बातें बाराखाल में सपा की आयोजित बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अच्छेलाल सोनी ने कही।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों को अपना बताकर प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। आज भी जनता में अखिलेश यादव के विकास कार्य लोहिया ग्रामीण आवास योजना, जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना, कृषक दुर्घटना बीमा, समाजवादी पेंशन, आसरा योजना, ग्राम संपर्क मार्ग निर्माण, कौशल विकास योजना, लोकतंत्र सेनानी पेंशन समेत कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ सभी तबकों को देते हुए विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया था। सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी सरकार की नीतियों से ठगा महसूस कर रहा है। किसान, नौजवान, बुनकर, व्यापारी, मजदूर सभी केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। इस दौरान वेद प्रकाश यादव, स्वामी प्रसाद यादव, अर्जुन चौरसिया, रामू मौर्या, बालकिशुन निषाद, बालगोविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।