फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बड़ा दादा ही निकला मासूम का कातिल

बड़ा दादा ही निकला मासूम का कातिल

Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बड़ा दादा ही निकला मासूम का कातिल
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मासूम अनिकेत हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को रसूलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मासूम का कातिल उसका बड़ा दादा ही निकला। दरवाजे पर स्थित पेड़ से अमरुद तोड़ने पर गुस्से में आरोपी दादा ने ईंट से प्रहार कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया था। शव को छिपाने के लिए सीमेंट की बोरी में भर कर तालाब में फेंक दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रसूलपुर निवासी जनार्दन सिंह का चार वर्षीय बेटा अनिकेत दरवाजे से खेलने के दौरान 11 अगस्त को गायब हो गया था। जनार्दन सिंह की पत्नी निशा सिंह ने बेटे अनिकेत के नहीं मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी गायब मासूम की तलाश में जुटी थी। 14 अगस्त को घर के पास स्थित पोखरे से बोरी में भरकर फेंकी गई अनिकेत की लाश पुलिस ने बरामद किया था। मासूम का अपहरण कर हत्या करके शव छिपाने की कोशिश के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के बाद पीड़ित जनार्दन सिंह के बड़े पिता टिकोरी सिंह की संलप्तिता मासूम की हत्या करने में प्रकाश में आई। सोमवार को रसूलपुर मोड़ के पास से आरोपी टिकोरी सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी टिकोरी सिंह ने बताया कि उसके दरवाजे पर अमरुद का पेड़ है। घटना के दिन वह धान के खेत से निराई करके लौटे तो मासूम अनिकेत अमरुद तोड़ रहा था। गुस्से में उसने ईंट के टुकड़े से अनिकेत पर प्रहार कर दिया। सिर में ईंट का टुकड़ा लगने से मासूम की मौत हो गई। डर वश उसने मासूम को भुसैले में ले जाकर छिपा दिया। उसके बाद शव को सीमेंट की बोरी में भरकर घर के पास तालाब में फेंक दिया। कोतवाल ने आगे बताया कि मासूम का शव एसीसी सीमेंट की हरे रंग की कोड की बोरी में मिला। उसी सीरीज की बोरियां आरोपी टिकोरी के घर में भी मिली हैं। जहां शव छिपाया गया था, वहां लार गिरने के निशान भी पाए गए थे। मासूम की हत्या के आरोपी उसके बड़े दादा टिकोरी सिंह ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed