{"_id":"59b9728f4f1c1b2f688b45ea","slug":"181505325711-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को पाने के लिए दोनोमहिलायें थाने पर पहुची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को पाने के लिए दोनोमहिलायें थाने पर पहुची
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा (संतकबीरनगर) । आशिक मिजाज युवक इश्क में इस कदर डूब गया कि सब कुछ लुटा कर भी उसकी आशिकी की फितरत बनी रही। एक तरफ प्रेमिका तो दूसरी तरफ पत्नी अपना प्यार पाने के लिए थाने की दहलीज तक पहुंच गई। पुलिस भी इस मामले को सुलह के प्रयास में है, लेकिन दोनों महिलाएं पति को पाने के लिए पूरी जोर आजमाइश कर रही हैं। इस घटना की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा है।
क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक विवाहित युवक गांव की ही एक युवती के साथ संबंध स्थापित किया। प्रेमी- प्रेमिका साथ- साथ जीने मरने की कसमे खाई। दोनो छुप- छुपकर मिलते जुलते रहे। कुछ दिन बाद दोनों के संबंधों की भनक ग्रामीणों को लगी, दोनो पांच वर्ष पूर्व भागकर लखनऊ चले गए। युवती के परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चला। दोनों लखनऊ स्थित एक मंदिर में जाकर शादी कर एक दूसरे के साथ रहने लगे। प्रेमिका ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। प्रेमी युवक गांव में अपना घर बेचकर क्षेत्र के दूसरे गांव में अपनी बहन के यहां आता जाता रहा। कुछ दिन बाद एक जमीन खरीदकर पूरे परिवार के साथ रहने भी लगा। युवक के परिजन ढाई वर्ष पूर्व युवक की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से कर दिए। शादी के बाद से ही युवक काम के सिलसिले में अक्सर लखनऊ रह रही प्रेमिका के साथ रहता था। युवक कुछ दिन पत्नी के साथ तो कुछ दिन लखनऊ में अपनी प्रेमिका के साथ बिताता था। विवाहिता पत्नी से भी डेढ़ साल साल का बेटा है। विवाहिता को पति पर कुछ संदेह होने पर पति की मोबाइल का सिम अपने मोबाईल में लगाकर प्रेमिका के नंबर पर कॉल किया तो पूरे मामले की सच्चाई उसे पता चल गई। जानकारी होने पर विवाहिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके बाद भी युवक अपनी पत्नी पर प्रेमिका को भी साथ रखने का दवाव बनाने लगा। घटना के बारे में प्रेमिका को जानकारी होने पर वह भी गांव पहुंच गई। बुधवार को न्याय पाने के लिए प्रेमिका, पति व पत्नी तीनों थाने पर पहुंचे। एक तरफ प्रेमिका अपने प्रेमी को साथ रखने का दबाव बना रही थी तो दूसरजी तरफ विवाहिता पत्नी अपने पति को साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। जबकि पति मुंह छिपाकर इधर - उधर भाग रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।