{"_id":"5c800f64bdec2214757c3c4d","slug":"171551896420-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ सूत्री मांगों के लिए मूल्यांकन के बहिष्कार का निर्णय
एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में शिक्षक संघ की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नौ सूत्री मांगों के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेगा। संगठन ने इस आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए शिक्षकों के साथ बैठक की है।
एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और सरकार की तरफ से उचित निर्णय नहीं लिए जाने के चलते संगठन को आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है। सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूलों में मानदेय के आधार पर रखे गए शिक्षकों के मानदेय के लिए प्रयास कर बजट निर्गत कराया गया है। डीआईओएस से भी शिक्षकों के अविलंब मानदेय भुगतान के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, वहां प्रभार वरिष्ठतम शिक्षक को ही दिया जाए। वरिष्ठता से छेड़छाड़ या अवहेलना होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान उदयभान सिंह, नसीम अहमद खान, गिरिजानंद यादव, जय गोविंद, मोहिबुल्लाह खान, विजय यादव, जितेंद्र कुमार, राम नारायण शुक्ला, पारस नाथ यादव आदि मौजूद रहे।