{"_id":"5b9011cb867a557fe67e10a4","slug":"171536168395-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों का आंदोलन
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एक संगठन ने काली पट्टी बांधी, दूसरे ने दिया धरना
- शिक्षक दिवस के अवसर पर अनुदेशकों ने किया आंदोलन
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया और बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। दोपहर बाद संगठन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। संगठन ने 10 सितंबर से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष सुनील चौबे की अध्यक्षता में धरना दे रहे अनुदेशकों का कहना था कि सरकार की स्वीकृति के बाद अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय अब तक नहीं मिला है। अनुदेशकों के स्वत: नवीनीकरण की मांग भी पूरी नहीं हुई। महिला अनुदेशकों को विवाह के उपरांत नजदीक के स्कूलों में तैनाती मिलनी चाहिए। इस धरना प्रदर्शन के दौरान गणेश कुमार गुप्ता, दिवाकर विक्रम सिंह, सविता पाठक, शशिकला, शशिकांत त्रिपाठी, विमल प्रकाश, शिव प्रताप सिंह, उपासना देवी, ऋचा मिश्रा, सत्यावती, शकुंतला मौर्या, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
अनुदेशकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
संतकबीरनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। ये अनुदेशक बढ़े हुए मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ओम नारायण शुक्ला के अनुसार संगठन से जुड़े जिले भर के अनुदेशकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। अनूप राय, आशुतोष त्रिपाठी, सुमित, सूर्य प्रकाश चौधरी, पृथ्वी पाल, सुनील दुबे आदि ने अपने स्कूल में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।