{"_id":"59da67154f1c1b76678b4b79","slug":"171507485461-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलवी ने छात्रा से किया निकाह, साथ रखने से मुकर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलवी ने छात्रा से किया निकाह, साथ रखने से मुकर गया
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरौली। कुशीनगर के एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने पहले छात्रा से संबंध बनाया और फिर निकाह भी कर लिया। बाद में दहेज की मांग को लेकर साथ में रखने से इन्कार दिया। पीड़िता रविवार को दुधारा थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मौलवी को हिरासत में ले लिया।
एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि कुशीनगर की पीड़िता का आरोप है कि वह एक मदरसे में पढ़ती थी। दुधारा क्षेत्र का मौलवी उसी मदरसे में पढ़ाता था। पढ़ाई के दौरान मौलवी से उसकी नजदीकी हो गई। वर्ष 2014 में मौलवी ने उसके साथ निकाह किया। उसकी मौसी के घर पर मौलवी छह महीने तक साथ लेकर रहा। उससे एक साल का बच्चा भी है। कुछ महीने साथ रखने के बाद अब मौलवी उसे पहचानने से इन्कार कर दिया। यहां तक कि बच्चे को भी अपना मानने से मुकर रहा है। मौलवी की बेवफाई से छात्रा का जीवन बर्बाद हो रहा है। वह इधर-उधर भटक रही है। पीड़िता की शिकायत पर मौलवी को थाने बुलाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में मौलवी ने निकाह करने की बात स्वीकार की। एसओ ने बताया कि मौलवी और उसकी पत्नी के बीच फिर वार्ता हुई। मौलवी अब उसे साथ रखने को तैयार है। इसके बाद यदि मौलवी मुकरेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।