{"_id":"59d911cf4f1c1baf678b48dc","slug":"171507398095-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित होगा जनपद: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित होगा जनपद: डीएम
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि अक्टूबर 2018 तक हर घर को शौचालय से लैस कर जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। उन्हाेंने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पूरा कराने में सहयोग की अपील की। साथ ही गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने का बीड़ा उठाने वाले समाजसेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को पत्रकार वार्ता में डीएम ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्रांड अंबेसडर टीम का गठन किया गया है। टीम के लोग गांव-गांव में प्रचार एवं आम जनमानस को जागरूक कर शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों एवं गांव में प्रोजेक्टर के माध्यम से शाम को गांव वालों को शौचालय निर्माण एवं उसके प्रयोग से लाभ के विषय में लघु फिल्म के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक जनपद के 464 गांवों को ओडीएफ कर लिया जाएगा। यह बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन जिला प्रशासन चुनौती को स्वीकार करते हुए जनसहयोग से इस कार्य को पूरा करेगा।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2012 में हुई थी। उस समय जनपद में तीन लाख 36 हजार 929 परिवार चिन्हित किए गए थे। इनमें एक लाख 35 हजार 535 घरों में शौचालय था और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले दो लाख 39 हजार 83 घरों में शौचालय नहीं था।
विज्ञापन
अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला प्रशासन ने तेजी से कार्य किया और इस साल 36 हजार 842 शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 357 शौचालय का निर्माण किए जाने का लक्ष्य है, लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है। लगभग एक दिन में 29 शौचालय का निर्माण जनपद में हो रहा है। उन्होंने बताया कि 11 करोड़ रुपये इस अभियान को पूर्ण किए जाने के लिए मिले हैं। 148 गांवों को अधिकारियों ने गोद लिया है। 72 गांव जल्द ही ओडीएफ घोषित किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर डीएम ने ब्रांड अंबेसडर टीम को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रेस वार्ता में एसपी हेमराज मीणा, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला समन्वयक प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे।