फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   16 लोगों ने खरीदा पर्चा

कांग्रेस के परवेज समेत 16 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

Tue, 16 Apr 2019 11:22 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
16 लोगों ने खरीदा पर्चा
पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। छठें चरण में संतकबीरनगर संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दिया। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन कांग्रेस के परवेज खान समेत 16 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में निर्धारित समय तक आरओ रवीश गुप्त और एआरओ एसपी सिंह उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था थी। निर्धारित समय पर आरओ और एआरओ नामांकन कक्ष में उपस्थित हो गए। पर्चा लेने के लिए निर्दल और राजनीतिक दलों के लोग धीरे-धीरे पहुंच रहे थे। नामांकन कक्ष गेट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। पर्चा लेने वालों में राजाराम निर्दल, लौटन प्रसाद निर्दल, कर्नल राजेंद्र यादव सर्वजन आवाज पार्टी, जयसिंह निर्दल, सत्यनारायण निर्दल, अल्तमस हुसैन निर्दल, परवेज खान कांग्रेस, मोहम्मद अली वंचित समाज पार्टी, सतीश कुमार सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी, दिनेश चंद गौड़ भारतीय गौंडवाना पार्टी, संतोष कुमार मिश्र निर्दल, इमामुद्दीन अंसारी पीस पार्टी, राजेंद्र पटेल हिंदुस्तान निर्माण दल, डॉ. अखिलेश शर्मा मौलिक अधिकार पार्टी, मित्रसेन यादव वर्कर पार्टी ऑफ इंडिया, रविंद्र कुमार यादव निर्दल शामिल रहे। इस दौरान एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed